सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामले में कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 17 अक्तूबर की तारीख तय की है। अमेठी जिले के गौरीगंज थाने में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन सहित अन्य आरोपों में 20 अप्रैल 2014 को अपर मुख्य अधिकारी जगदंबा मौर्य ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। (संवाद)