फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्वास्थ्य कर्मी का डेबिट कार्ड बदलकर 35 हजार रुपये की ठगी

Mon, 23 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। शहर से सटे अमहट गोराबारिक निवासी स्वास्थ्य कर्मी उपमन्यु शर्मा अमेठी जिले में कार्यरत हैं। उपमन्यु के मुताबिक, रविवार सुबह 10.30 बजे पंचरास्ता स्थित एटीएम बूथ पर पैसा निकालने गए थे। वहां पर उन्होंने 3500 रुपये की निकासी की। आरोप है कि तभी एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा। युवक ने झांसा देेकर उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर 35 हजार रुपये खाते से निकाले जाने का मेसेज मिला। उन्होंने ऑनलाइन अपना कार्ड ब्लॉक करवा दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर दी है। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें