फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया अवैध पैथोलॉजी सेंटर

Sat, 22 Jun 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। ग्रामीण क्षेत्र के कयामुद्दीनपुर (किंदीपुर) बाजार में लंबे समय से संचालित अवैध पैथोलॉजी सेंटर को शनिवार को स्वास्थ्य व पुलिस की संयुुक्त टीम ने सील कर दिया है। सेंटर का संचालक फरार हो गया। टीम ने अवैध सेंटर पर तीन दिन में कागजात उपलब्ध कराने का नोटिस चस्पा कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध पैथोलाॅजी सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन




कयामुद्दीनपुर (किंदीपुर) बाजार के कटसारी मार्ग पर किराए के कमरे में एक पैथोलॉजी सेंटर काफी समय से संचालित था। सेंटर संचालक के पास कोई शैक्षणिक अहर्ता भी नहीं थी। इसके बावजूद यह सेंटर धड़ल्ले से चल रहा था। शनिवार को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा अधिकारी डॉ. फिरोज हैदर, एलटी पीयूष मिश्र व डाटा ऑपरेटर देवेंद्र मिश्र मौके पर भेजे गए। साथ में चांदा कोतवाली की भी टीम थी। पैथोलॉजी सेंटर खुला मिला। सेंटर में संचालक का एक परिजन मौजूद था। टीम ने मौजूद व्यक्ति से सेंटर का पंजीकरण प्रमाणपत्र व संचालक का शैक्षणिक प्रमाणपत्र मांगा।


टीम के मुताबिक वह संचालन से संबंधित कोई भी दस्तावेज दे नहीं पाया। इसके बाद सेंटर को पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया गया। सेंटर पर नोटिस चस्पा करके टीम ने तीन दिन के भीतर संचालक को खुद चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर सभी अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है। यदि वह मांगे गए अभिलेख उपलब्ध नहीं करा पाते हैं तो संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। लंभुआ सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश प्रताप सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें