कलेक्ट्रेट में सांकेतिक जिलाधिकारी के तौर पर पीड़ित की सुनवाई करती छात्रा हर्षिता तिवारी व बग
- फोटो : कलेक्ट्रेट में सांकेतिक जिलाधिकारी के तौर पर पीड़ित की सुनवाई करती छात्रा हर्षिता तिवारी व बगल मौजूद डीएम कुमार हर्ष।
सुल्तानपुर। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत गनपत सहाय पीजी कॉलेज के बीकॉम की छात्रा हर्षिता तिवारी बृहस्पतिवार को एक दिन की जिलाधिकारी बनीं। डीएम कार्यालय में उन्होंने जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर शिकायतों की सुनवाई की। बगल बैठकर डीएम कुमार हर्ष ने उन्हें दायित्वों के बारे में जानकारी दी। हर्षिता ने पीड़ितों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम कुमार हर्ष ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है। इस मौके पर काॅलेज की प्रोफेसर डाॅ. दीपा सिंह भी मौजूद रहीं।