फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केएनआई में आज से शुरू होंगी स्नातक की कक्षाएं

Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में मंगलवार से स्नातक की कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। आटोनॉमस इंस्टीट्यूट बन जाने के बाद कक्षाओं के संचालन, परीक्षाओं के आयोजन और प्रयोगात्मक कार्य के लिए केएनआई के नियम ही लागू होंगे। इन सब मामलों में विश्वविद्यालय का दखल खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन



कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से ए-ग्रेड हासिल है। मई में इसे स्वायत्तशासी संस्थान का दर्जा भी मिल गया है। पहली जुलाई से कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान को अपने मुताबिक कक्षाओं के संचालन, मुख्य व प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन का अधिकार मिल गया है। मूल्यांकन एवं रिजल्ट घोषित करने की जिम्मेदारी भी केएनआई की अब स्वयं की होगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय इन विषयों में कोई दखल नहीं देगा।


सोमवार को प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने पत्र जारी कर वाणिज्य एवं कृषि संकाय के विभागाध्यक्षों को कक्षाओं का संचालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि बीकाम, बीबीए एवं बीएससी एजी प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही एमएससी एजी प्रथम सेमेस्टर व एमकाम प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं का भी संचालन मंगलवार से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें