फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सरकारी अस्पतालों को मिले 11 नए डॉक्टर

Sun, 24 Sep 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। जिले में 10 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इनमें सात एमबीबीएस और तीन स्पेशलिस्ट चिकित्सक हैं। इनकी तैनाती ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में की जाएगी। गत दिनों लखनऊ में साक्षात्कार के जरिये इनका संविदा पर चयन किया गया था। इसके अलावा बिरसिंहपुर स्थित सौ शय्या क्षमता वाले जिला स्तरीय संयुक्त चिकित्सालय में एक पैथॉलाजिस्ट की भी नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त चिकित्सकों की ज्वाइनिंग के बाद जिले की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन जिले के सरकारी अस्पतालों में सृजित पदों के सापेक्ष पचास फीसदी से भी कम डॉक्टरों की तैनाती है। ज्यादातर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सक हैं ही नहीं। इसके चलते जटिल रोगों से ग्रसित लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पाता है।


चिकित्सकों की किल्लत दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 20 सितंबर को जिले में सात एमबीबीएस, एक सर्जन, एक गायनकोलॉजिस्ट, एक फिजिशियन व एक पैथॉलाजिस्ट की नियुक्ति संविदा पर की थी। निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. राजागणपति आर. ने 15 दिन के भीतर चयनित चिकित्सकों को ज्वाॅइन करने का निर्देश दिया है। सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि नवनियुक्त चिकित्सकों की सूची आ गई है। उम्मीद है कि जल्द ही ये लोग पदभार ग्रहण कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें