फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वाराणसी के लोको पायलट की गलती से हुआ था मालगाड़ी हादसा

Thu, 20 Jul 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन के दक्षिणी केबिन के पास 16 फरवरी को मालगाड़ी दुर्घटना वाराणसी लॉबी के लोको पायलट व सहायक पायलट की लापरवाही से हुई थी। इस मामले की जांच में सुल्तानपुर लोको लॉबी के दोनों लोको पायलटों को क्लीन चिट मिल गई है। वाराणसी लॉबी के लोको पायलट व सहायक को बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन



16 फरवरी की सुबह स्टेशन यार्ड के दक्षिणी केबिन के पास दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में मालगाड़ी के 10 वैगन पटरी से उतर कर अगल-बगल छिटक गए थे। रेलवे के जीएम के निर्देश पर केंद्रीय टीम ने दुर्घटना की जांच शुरू की थी।


जांच कमेटी ने वाराणसी लॉबी के लोको पायलट आरए गुप्ता, सहायक लोको पायलट दिलीप कुमार व सुल्तानपुर लॉबी के लोको पायलट अनिल कुमार, सहायक लोको पायलट दुर्गा प्रसाद गुप्ता पर आरोप तय किए थे। मार्च में सभी का बयान दिल्ली में रेलवे के उच्चाधिकारियों के समक्ष दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन



वाराणसी लोको लॉबी के पायलट आरए गुप्ता को मालगाड़ी में समय से इमरजेंसी ब्रेक न लगाने के आरोप में पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था जबकि सहायक लोको पायलट दिलीप कुमार को दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही का दोषी पाए जाने पर बाद में बर्खास्त किया गया था।


इस मामले में सुल्तानपुर लोको लॉबी के पायलट अनिल कुमार व सहायक लोको पायलट दुर्गा प्रसाद गुप्ता को क्लीन चिट मिल गई है। इस बात की पुष्टि सुल्तानपुर लोको लॉबी के चीफ लॉबी इंस्पेक्टर एच आर रंजन ने की है।


उन्होंने बताया कि दुर्घटना के दिन सुल्तानपुर से मालगाड़ी लेकर जा रहे मुख्य व सहायक लोको पायलट की कोई गलती नहीं थी। जांच के बाद इन दोनों पर अभी तक कोई दोष सिद्ध नहीं हो सका है। इसकी पुष्टि लॉबी इंचार्ज योगेंद्र प्रसाद ने भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें