फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांव फिसलने से गोमती में डूबा युवक

Tue, 06 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कला निवासी दाऊद इब्राहिम शाह (18) मंगलवार की शाम अपने दोस्तों के साथ बहाउद्दीनपुर मल्हीपुर घाट पर घूमने गया था। घाट पर घूमते समय अचानक पांव फिसलने के चलते वह गोमती नदी में गिर गया। गहराई अधिक होने की वजह से वह नदी में डूब गया।
विज्ञापन

साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया तो घाट के पास गांव वाले पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी दाउद का पता नहीं चला। सूचना पर परिवारीजन व करौंदीकलां थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर शाम नदी में गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें