फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 24 घंटे में एक मीटर बढ़ा गोमती का जलस्तर

Thu, 14 Sep 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धनपतगंज क्षेत्र में गोमती नदी में बढ़ा पानी का स्तर। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छह दिन से लगातार जारी बारिश से गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में करीब एक मीटर की बढ़ोतरी होने से नदी का पानी खतरे के निशान से लगभगढ़ाई मीटर ही दूर रह गया है। बाढ़ के पानी ने तराई क्षेत्रों के दर्जनों गांवों को घेर लिया है। सीताकुंड घाट के मंदिर तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन



जिले के पश्चिमी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से गोमती के जलस्तर में उफान शुरू हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ते हुए 82.030 मिलीमीटर पहुंच गया है। बाढ़ मापक अधिकारियों की ओर से बनाया गया 84.735 मिलीमीटर खतरे के निशान से नदी का पानी करीब ढाई मीटर दूर ही रह गया है।


नदी के जलस्तर में वृद्धि से धनपतगंज क्षेत्र के तराई क्षेत्रों जज्जौर, बगीवा, अमऊ, जासरपुर समेत दर्जन भर गांव चपेट में आ गए हैं। गांवाें के चारों तरफ पानी भर गया है और फसलें डूब गई हैं। जलभराव से फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही रास्ते में पानी भर जाने से आवागमन की समस्या भी खड़ी हो गई है। पशुओं के लिए चारे आदि का संकट बन गया है। मंगलवार शाम से बारिश बंद होने के बाद बुधवार दोपहर बाद फिर बारिश शुरू होने से तराई क्षेत्राें के किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है। फिलहाल अभी तक किसी गांव में बाढ़ का पानी नहीं घुसा है। बारिश को देखते हुए अधिकारी सतर्क हो गए हैं। तहसील व आपदा विभाग की ओर से रोज की रिपोर्ट लेखपालों से ली जा रही है।



अभी गोमती नदी खतरे के निशान से नीचे हैं। इस पर लगातार नजर रखी जा रही है। एसडीएम बल्दीराय को तराई क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। किसानों को दिक्कत होने पर उन्हें राहत पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

-मनोज कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें