फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जीएनएम की छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म

Fri, 12 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-हालत नाजुक होने पर सीएचसी के पास छोड़कर आरोपी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कॉलेज जा रही जीएनएम की छात्रा को रास्ते से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी रात में बेहोशी की हालत में छात्रा को सीएचसी के पास छोड़कर फरार हो गया। इलाज के दौरान हालत नाजुक होने पर पीड़िता को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी)। की छात्रा है। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग नौ बजे वह घर से प्रशिक्षण के लिए सीएचसी कादीपुर आ रही थी। रास्ते से उसे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। रात करीब 10 बजकर 44 मिनट पर छात्रा को बेहोशी की हालत में सीएचसी कादीपुर के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आरके दास ने स्टाफ नर्स की मदद से पीड़िता को वार्ड में भर्ती किया लेकिन हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचा छात्रा का चचेरा भाई उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वह पीड़िता को लेकर सीधे घर चला गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर शिवम मिश्र का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में अभी तक किसी ने भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज होगा।

चचेरे भाई के पास आया था फोन
पीड़िता के चचेरे भाई ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे उसके मोबाइल पर बहन का फोन किसी अज्ञात नंबर से आया था। बताया कि कि वह कादीपुर में है, आकर घर ले चलो। जब यह पूछा कि कादीपुर में कहां से बोल रही हो तो किसी लड़के ने फोन लेकर बताया कि सूरापुर बाजार में हूं। बाद में बताया कि कादीपुर बस स्टेशन पर मिलो । रात नौ बजे के बाद फिर फोन किया तो बताया कि बहन को सीएचसी कादीपुर में छोड़ दिया है। इसके बाद लड़के का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया।
विज्ञापन



कपड़े थे फटे, शरीर पर खरोंच के भी निशान
सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात एक स्टाफ नर्स ने बताया कि इलाज के पहुंची छात्रा के कपड़े फटे थे। इतना ही नहीं उसके शरीर में खरोच के निशान भी साफ तौर पर दिखाई पड़ रहे हैं। छात्रा की हालत नाजुक देखकर ही डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें