फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हत्या कर खेत में फेंका युवती का शव

Thu, 11 Jan 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव में युवती की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह खेत पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने युवती का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। मृतका के शरीर पर कई हिस्सों पर चोट के निशान देखे गए हैं। शव मिलने की जानकारी होने पर फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वॉयड ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन



कोतवाली देहात के प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग से करीब एक किमी पूरब दिशा में चकरपुर गांव स्थित है। गांव निवासी राम कैलाश की पुत्री कोमल (20) मंगलवार शाम को भोजन करने के बाद सोने चली गई। परिजन भी भोजन करने के बाद सो गए थे। रात में कोमल कब घर से निकली, यह किसी को नहीं पता है।

बुधवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो कोमल घर पर नहीं थी। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उधर, खेत में निकले ग्रामीणों ने एक युवती का शव चकरपुर गांव के बाग के पास खेत में पड़ा देखा। जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतका के पैर, चेहरे व हाथ पर चोट के निशान देखे गए हैं। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए प्रकरण की जानकारी कोतवाली देहात थाने की पुलिस को दी। पता चलने पर क्षेत्राधिकारी लंभुआ अब्दुस सलाम भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों व परिजनों से मृतका के बारे में जानकारी ली।

फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने घटनास्थल से सैंपल लिए। इस संबंध में कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें