सुल्तानपुर। शहर के बाधमंडी के पास स्थित संजय कसौंधन के किराना स्टोर में रविवार रात करीब आठ बजे आग लग गई।
दुकान मालिक ने हादसे की सूचना फायर विभाग को दी। इस बीच आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक काफी सामान जल गया।
व्यवसायी के मुताबिक आग से पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। दमकल कर्मियों के मुताबिक आग बिजली की शार्ट सर्किट से लगी थी।