फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 लाख लोगों को मुफ्त बूस्टर डोज का अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सरकार पहली व दूसरी डोज लगवा चुके वयस्कों को मुफ्त तीसरी डोज लगवाएगी। सरकार की पहल के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व जिले की 14 सीएचसी का चयन किया गया है। हालांकि शासन का पत्र देर से मिलने की वजह से शुक्रवार को मात्र जिला अस्पताल में तीसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले तीसरी डोज ले सकेंगे। तीसरी डोज के लिए किसी को अलग से पंजीकरण नहीं कराना होगा। मालूम रहे कि जिले में लक्ष्य के मुताबिक 100 फीसदी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज दी जा चुकी है। दूसरी डोज भी 90 फीसदी लोग ले चुके हैं। बूस्टर डोज का लक्ष्य पहले 2,55,846 रखा गया था। यह लक्ष्य से काफी दूर है। अभी तक जिले में मात्र 50,146 लोगों को ही बूस्टर डोज लगाई गई है। 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग वाले लगभग 19 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाये जाने की कवायद है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि बूस्टर डोज लगाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। लोगों को पहले से ही किसी प्रकार के पंजीकरण की जरूरत नहीं है। मौके पर जाकर ही वह टीका लगवा सकते हैं। टीका लगवाने वाले व्यक्ति को दूसरी डोज लगे हुए छह माह या 26 सप्ताह से अधिक का समय पूरा होना चाहिए। सरकार ने यह फैसला आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें