फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार लोग सड़क हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर बाजार के पास शुक्रवार को जंगली शूकर से बचने के प्रयास में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बिरसिंहपुर के अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा भवानीपुर (हड़ई) गांव निवासी विकास (18) शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बाइक से पूजा (20), नीतू (18) व लक्ष्मी(18) को बैठाकर घर से सेमरी बाजार जा रहा था।


रास्ते में हालापुर मार्ग पर बिरसिंहपुर बाजार के पास अचानक बाइक के सामने जंगली शूकर आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें