गोसाईगंज। मिश्राने (उमरी) गांव में खाना बनाते समय शनिवार देर शाम रसोई में अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आने से नैंसी (23), एंजल (4), आशी (9 माह) और पप्पू मिश्र (45) गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग एलपीजी सिलिंडर लीकेज से लगी थी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।