सुल्तानपुर। जिले में डेंगू ने दस्तक दी है। अलग-अलग दिनों में की गई एलाइजा जांच की रिपोर्ट में चार डेंगू मरीज मिले हैं। इनमें धनपतगंज, जयसिंहपुर, लंभुआ और भदैंया में एक-एक मरीज शामिल है। मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वंशीलाल ने बताया कि इसमें दो मरीज बाहर के रहने वाले हैं। टीम ने मौके पर निरीक्षण कर लोगों के रक्त नमूने लिए हैं । संवाद