सुल्तानपुर। जिले में बुधवार का दिन राहत भरा रहा। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी और मलेरिया विभाग की ओर से 119 लोगों की जांच की गई। इसमें मात्र एक व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल ने बताया कि बुधवार को जिले के 14 ब्लॉकों के साथ ही जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में कुल 119 लोगों की जांच की गई। जांच में एक व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला है।