फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अमेठी के चर्चित गुंगवाछ कांड में पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र ने दी गवाही

Sat, 21 Sep 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी के चर्चित गुंगवाछ कांड में शुक्रवार को पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र ने कोर्ट में गवाही दी। एडीजे चतुर्थ जलाल मोहम्मद अकबर ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन




अभियोजन पक्ष के मुताबिक अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे राजापुर मौजा गुंगवाछ निवासी पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, अमरेश यादव व पत्नी नइका उर्फ पार्वती देवी की जमीन के विवाद को लेकर 15 मार्च 2022 को हत्या कर दी गई थी।


पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र अमरजीत यादव की तहरीर पर गांव के ही रामदुलारे यादव, अखिलेश, बृजेश यादव व छोटू उर्फ अभिषेक यादव के साथ ही मौजूदा ग्राम प्रधान आशा तिवारी, उनके पुत्र नितिन तिवारी व पति रामशंकर तिवारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव के पुत्र अशोक कुमार यादव ने शुक्रवार को गवाही दी। उनके बचाव पक्ष की जिरह पूरी होने पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें