फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पुत्र की गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घर से मंदिर जाने के लिए मंगलवार शाम निकले पूर्व प्रधान के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार सुबह गांव में ही नहर की पटरी पर उसका शव पड़ा मिला। युवक के सिर में गोली लगी थी और पैर के पास 315 बोर का तमंचा पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि युवक की जेब में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात लिखी है। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाएड लेकर पहुंचे एएसपी ने मौका मुआयना कर छानबीन की।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव की पूर्व प्रधान सुशीला यादव का बड़ा बेटा विकास यादव (26) मंगलवार शाम सात बजे पैदल ही घर से गांव के हनुमान मंदिर में पूजा करने गया था। काफी देर तक जब विकास नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की, मगर उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

बुधवार सुबह खेत गए ग्रामीणों को विकास का शव नहर की पटरी पर लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर में गोली लगी थी और पैर के पास 315 बोर का तमंचा पड़ा था। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। खबर पाकर परिवार के लोग रोते-बिखलते वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस पर एएसपी विपुल श्रीवास्तव फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाएड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
एएसपी ने बताया कि मृतक विकास के पिता शिवप्रसाद यादव ने जानकारी दी है कि उनके बेटे के लोअर की जेब में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या की बात लिखी है। एएसपी का कहना है कि मामले में छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लक्ष्मणपुर निवासी शिवकुमार यादव के परिवार में पत्नी सुशीला यादव व दो बेटे थे। बड़ा पुत्र विकास था, जबकि छोटा बेटा विशाल है। विकास असोम में पीडब्ल्यूडी में संविदा पर तैनात था। वह सोमवार को ही असोम से घर आया था। दूसरे दिन मंगलवार शाम वह घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला और उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि विकास ने किन कारणों से खुदकुशी की? ये समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें