सुल्तानपुर। कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राजकरन सिंह का निधन हो गया। उन्होंने शनिवार रात अपने आवास पर 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह 1984 में सुल्तानपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। वे अमेठी जिले के मुसाफिरखाना तहसील के मूल निवासी थे।
उन्होंने एक बार इसौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी। उनके निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा समेत कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने दुख जताया है।