फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आसमान में दिन भर छाई रही धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण ठंड से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को सुबह के समय छाए घने कोहरे से आवाजाही में बाधा हुई। बर्फीली हवाओें के चलने से गलन भरी ठंड बरकरार है। लगातार तीसरे दिन आसमान में धुंध छाई रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद करीब तीन बजे कुछ देर के लिए निकली हल्की धूप बेअसर रही। शाम होते ही ठंड में इजाफा हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय आसमान घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। घने कोहरे वाहनों की गति काफी धीमी रही। लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ी। दृश्यता काफी कम रहने से वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
भीषण ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन भरी ठंड में कोई कमी नहीं आई। दोपहर बाद करीब तीन बजे थोड़ी देर के लिए निकली हल्की धूप बेअसर रही। शाम होते ही फिर ठंड में इजाफा हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सुबह के समय कोहरा रहने व औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

इससे अभी शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें