फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पयागीपुर चौराहे पर लगने वाले जाम से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
पयागीपुर ओवरब्रिज पर दौड़ रहे भारी वाहन। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पयागीपुर व बाईपास पर जाम की समस्या जल्द दूर होने के आसार हैं। एक ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू हो गया जबकि फ्लाईओवर पर हल्के चार पहिया वाहन फर्राटा भरने लगे हैं। फ्लाईओवर पर जल्द ही भारी वाहनों का संचालन शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन पर पयागीपुर और बाईपास पर करीब पांच वर्ष से निर्माणाधीन फ्लाईओवर में एक का कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। बाईपास के ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से हल्के व भारी वाहन गुजरने लगे हैं, जबकि पयागीपुर चौराहे के फ्लाईओवर पर कुछ दूर एक लेन का कार्य चल रहा है। दूसरे लेन का कार्य पूरा होने से ओवरब्रिज पर हल्के चार पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। काम को देखते हुए जल्द ही दूसरे लेन पर आवाजाही शुरू होने के आसार हैं।
दोनों फ्लाईओवर पर आवाजाही शुरू होने से जाम की समस्या से जल्द निजात मिलने के आसार हैं। खासकर पयागीपुर चौराहे के फ्लाईओवर के दोनों लेन का संचालन शुरू होने से चौराहे पर रोज लगने वाले जाम की समस्या दूर हो जाएगी। एनएचएआई के पीडी आरएस यादव ने बताया कि पयागीपुर फ्लाईओवर का आंशिक कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें