फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: यूनीसेफ टीम की जांच में 13 ब्लॉकों व शहर में मिलीं खामियां

Thu, 27 Apr 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संचारी रोग अभियान की यूनीसेफ टीम की ओर से की गई जांच में 13 विकास खंडों व शहर में खामियां मिली हैं। बैठक में मामला सामने आने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ-सफाई व दवाओं का छिड़काव कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन




संचारी रोग अभियान के तहत गांवों की कराई जा रही साफ-सफाई व दवाओं के छिड़काव का यूनीसेफ टीम ने पिछले दिनों जायजा लिया था। उसमें साफ-सफाई नहीं पाई गई थी। बुधवार को विकास भवन में हुई बैठक में डीएम जसजीत कौर ने रोगों से बचाव के लिए पंचायतराज विभाग व नगर पालिका को सफाई कराने का निर्देश दिया है।


जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में संस्थागत प्रसव कम पाया गया है। इसे बढ़ाने का निर्देश दिया गया। चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का निर्देश भी दिया। इसके पहले समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा में 1417 शिकायतें विभिन्न पोर्टलों की लंबित पाई गईं। इनमें डीआरडीए, विद्युत वितरण, उप जिला मजिस्ट्रेट सदर व तहसीलदार जयसिंहपुर को गुणवत्तापूर्ण आख्या लगाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन



डीएम ने संबंधित को शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त मनोज कुमार पांडेय समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें