फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुष्कर्म के प्रयास में पांच वर्ष की कैद

Tue, 27 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में मंगलवार को पॉक्सो एक्ट की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने आरोपी को दोषी मानते हुए पांच वर्ष की कैद व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामला धनपतगंज थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता रवींद्र सिंह के मुताबिक, धनपतगंज थाने के एक गांव की 11 वर्षीय बच्ची 23 अप्रैल 2021 को परिजनों के साथ खेत में गेहूं की बाल बीनने गई थी। गांव के ही दिलेशर ने किशोरी को सरकारी नलकूप के पास ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसकी जानकारी पाकर परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी दिलेशर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पांच गवाहों को कोर्ट में पेश किया था। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी दिलेशर को सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें