सुल्तानुपर। यूपी बोर्ड के छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा बुधवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि गृह विज्ञान की दो छात्राओं ने परीक्षा दी है। महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में तीन विद्यार्थियों ने भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा दी है। बृहस्पतिवार को भी प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।