फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

Thu, 13 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अझुई रैपुरवा गांव में मंगलवार को दो घरों के बच्चों में झगड़ा हो गया था। इसी को लेकर बुधवार को उनके परिजन भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी हुई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



कुड़वार थाना क्षेत्र के अझुई रैपुरवा निवासी असलान और कैफ के बीच मंगलवार को मामूली विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर बुधवार दोपहर बहस होने लगी। बात बढ़ने पर असलहे निकाल लिए और गोलियां चलने लगीं। इसकी जानकारी होने पर कुड़वार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले लोग फरार हो गए।

पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की। गांव निवासी मोहम्मद रहमान पप्पू का आरोप है कि कैफ पक्ष के लोगों ने उनके दरवाजे पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने घर में छिपकर किसी तरह जान बचाई। वहीं कैफ के पक्ष के लोगों ने पप्पू के पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



इस संंबंध में सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि फायरिंग की जानकारी होने पर वे स्वयं घटनास्थल पहुंचे थे। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कोई घायल व्यक्ति सामने नहीं आया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें