फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वानिकी में लगी आग से नौ हजार पेड़ राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर के पिपरी में स्थित कृषि वानिकी में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग की चपेट में आकर सहजन व मीलिया के नौ हजार पेड़ जल गए। वानिकी में तैनात चौकीदार अमरेश सिंह ने इसकी सूचना वानिकी के सचिव अशोक सिंह के साथ ही फायर विभाग को दी। इस बीच गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से आग पर काबू पाया। सचिव अशोक सिंह ने बताया कि गत वर्ष ही सहजन और मीलिया के नौ हजार से ज्यादा पौधे लगाए गए थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें