सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भदैंया गांव निवासी सज्जन रावत के मकान में सोमवार दोपहरबिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते बिजली के तार और उपकरण जलने लगे और पूरा घर धुएं से भर गया। घर में मौजूद लोग शोर मचाते हुए समय रहते बाहर निकल गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग से करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।