फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गेहूं के खेत में लगी आग, 25 बीघा फसल राख

Wed, 05 Apr 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। जोहना (सरैया) गांव में मंगलवार को गेंहू के खेत में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी, लेकिन घंटों तक कोई दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


धम्मौर थाना क्षेत्र के जोहना गांव के पास गेहूं के खेत में दोपहर के वक्त अचानक आग लग गई। फसल को आंखों के सामने जलते हुए देख ग्रामीणों ने पहले इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। इस बीच ग्रामीणों ने खुद ही किसी तरह से आग पर काबू पा लिया।

इस दौरान किसान बृजलाल यादव, अशोक सिंह, राम प्रकाश मौर्य, प्राण पति, रामदेव, रामप्यारे, सत्य प्रकाश, सियाराम समेत अन्य किसानों की 25 बीघा गेहूं की फसल जल गई। सीएफओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि वाटर टेंडर भेजा गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया है, ऐसे में गाड़ी वापस हो गई।
विज्ञापन


शाॅर्टसर्किट से 10 बीघा गेहूं की फसल जली
जयसिंहपुर/अलीगंज/करौंदीकलां। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी प्रेम सिंह के खेत के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों में शॉर्टसर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

दूसरी घटना अलीगंज के घुसअरिया गांव में मंगलवार को हुई। यहां भी बिजली के तारों में शाॅर्टसर्किट होने से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग से किसान दिनेश मिश्रा, राजू वर्मा, रामशरण यादव, पृथ्वीपाल यादव की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

उधर, करौंदीकलां क्षेत्र के बांगर खुर्द गांव निवासी जयराम मिश्र के गेहूं के खेत में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया मगर तब तक लगभग 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें