बल्दीराय में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग से जला सामान।
- फोटो : SULTANPUR
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। देहली-वलीपुर मार्ग पर स्थित पूरे ठाकुर तिवारी गांव के पास बुधवार की सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया, पांच लाख रुपये की संपत्ति जल गई। आग लगने के पीछे बिजली की शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे ठाकुर तिवारी गांव निवासी शिवभूषण तिवारी की सड़क किनारे इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान है। शिव भूषण तिवारी मंगलवार की रात दुकान बंद करके घर चले गए। बुधवार की सुबह करीब चार बजे उन्हें स्थानीय लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना के बाद पहुंचे शिव भूषण तिवारी ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जल गई। आग लगने के पीछे बिजली की शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।