फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छप्पर में लगी आग, जिंदा जले वृद्ध व तीन गोवंश

Thu, 04 Jan 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
-शिवगढ़ थाने के रामगढ़ गांव में आग लगने से जला मकान। - संवाद
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र शिवगढ़ के रामगढ गांव में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से छप्पर के मकान में आग लग गई। मकान में सो रहे एक वृद्ध व तीन गोवंश जिंदा जल गए जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में हजारों के सामान के नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन



शिवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लंभुआ-दुर्गापुर मार्ग स्थित रामगढ़ गांव की दलित बस्ती में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अज्ञात कारणों से छप्परनुमा मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। आग लगने की जानकारी होने के बाद बड़ी संंख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

बताया जा रहा है कि छप्परनुमा मकान में उस समय पलटूराम (65) सो रहे थे। उन्हें बचने का मौका नहीं मिल सका। आग की चपेट में आने से वह जिंदा जल गए। वहीं छप्पर के नीचे बंधे तीन गोवंश भी आग की चपेट में आने से जिंदा जल गए जबकि एक गोवंश गंभीर रूप से झुुलस गया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबूू पाया जा सका। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। बुधवार को उपजिलाधिकारी लंभुुआ दीपक वर्मा, तहसीलदार एसके तिवारी, क्षेत्राधिकारी लंभुआ अब्दुससलाम घटनास्थल पर पहुंचे। शिवगढ़ थानेे के कोतवाल धर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।




पड़ोसी के घर में रहते थे पलटूराम
पलटूराम पड़ोस के भुलई सरोज के घर में रहते थे। आशंंका व्यक्त की जा रही है कि किसी के बीड़ी पीने से छप्पर के मकान में आग लग गई। घटना के समय भुलई का पूरा परिवार पड़़ोस में एक कार्यक्रम में गया था। पलटूराम का एक ही पुत्र है। वह पुत्र से अलग रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें