फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तिरंगे पर दूसरा झंडा लगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 27 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। तिरंगे पर दूसरा ध्वज लगाने के आरोप से जुड़े मामले में स्थानीय पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मंगलवार प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली के मालापुर चनौली गांव में स्थित पानी की टंकी पर लगे तिरंगे के ऊपर दूसरा धार्मिक झंडा लगाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में उपनिरीक्षक शैलेश कुमार त्रिवेदी की तहरीर पर गांव के अल्तमश, सोहराब व फरियाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दो आरोपी सोहराब एवं अल्तमश को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें