फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 12 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बंधुआकलां के दादूपुर के पास आठ अक्तूबर की रात हुई सड़क दुर्घटना के मामले में स्थानीय पुलिस ने शनिवार को कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मोतिगरपुर के बहरिया काछा भिटौरा निवासी संदीप निषाद के मुताबिक, उनके पिता माताफेर निषाद आठ अक्तूबर की रात करीब 10 बजे आजाद समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि दादूपुर के निकट लखनऊ से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में माताफेर व अजय घायल हो गए थे। दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बंधुआकला थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार को कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें