सुल्तानपुर। चांदा के सोनावां निवासी दिनेश कुमार ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि गत तीन जून की सुबह करीब आठ बजे वह कसईपुर गांव में जा रहे थे। बीच रास्ते में कसईपुर निवासी रणजीत चौरसिया व उनकी पत्नी ने उन पर हमला कर दिया। चांदा थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रविवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।