फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पंचायत सचिव समेत तीन पर एफआईआर

Thu, 27 Jun 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्राम प्रधान के डिजिटल सिग्नेचर में ईमेल आईडी व फोन नंबर बदलकर गोलमाल का एक खेल सामने आया है। उसमें एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव समेत चार लोगों की संलिप्तता जांच में सामने आई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति कर दी है जबकि बाकी तीनों पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मोतिगरपुर विकास खंड की श्रीरामपुर लमौली ग्राम पंचायत के प्रधान शिवनायक मौर्य के साथ पंचायत के कर्मचारियों ने ठगी कर डाली। पंचायत सचिव राजबहादुर ने गेटवे में कमी का बहाना बनाते हुए उनसे भुगतान करने वाला डोंगल ले लिया।

उसने यह डोंगल सफाई कर्मचारी बीरबल को दे दिया जिसके पास एडीओ पंचायत अरविंद श्रीवास्तव का लॉगिन पासवर्ड रहता था। बीरबल ने कंप्यूटर ऑपरेटर गुड़िया पाल की मदद से एडीओ की लाॅगिन आईडी का इस्तेमाल करते हुए ग्राम प्रधान की आईडी में उनकी मेल आईडी और फोन नंबर बदलकर गुड़िया पाल के भाई शुभम पाल का मेल आईडी और फोन नंबर डाल दिया।
विज्ञापन


यह सब करने के बाद इन लोगों ने भुगतान के लिए डबल एफटीओ (फंड ट्रांसफर आर्डर) बना डाला। यही नहीं मस्टर रोल में गुड़िया पाल के भाई का नाम भी डाल दिया गया। ग्राम प्रधान ने जब ऑनलाइन चेक किया तो यह सब देखकर उनके होश उड़ गए।

उन्होंने इसकी शिकायत डीपीआरओ से की। डीपीआरओ ने एडीपीआरओ से जांच कराई तो सारी सच्चाई सामने आ गई। बुधवार को डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने सफाईकर्मी को अपना आईडी पासवर्ड देने वाले एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की संस्तुति कर दी। साथ ही एडीओ पंचायत को आदेश दिया कि अन्य तीनों कर्मचारियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें