फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: भरे बाजार दो युवकों को लाठियों से पीटा

Wed, 15 Feb 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कस्बे में बाइक सवार दो युवकों को घेर कर कुछ लोगों ने लाठी से पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने ने युवकों के मोबाइल फोन और 16 हजार रुपये भी छीन लिए। इस बीच ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन

यह घटना मोतिगरपुर के बड़ौनाडीह गांव निवासी प्रांजल सिंह और शाहपुर लपटा निवासी मयंक पांडेय के साथ हुई। दोनों मंगलवार को बाइक से कादीपुर से लौट रहे थे। रास्ते में पुरानी बाजार के पास कई बाइकों पर सवार करीब 15 लोगों ने घेरकर लाठी-डंडे से दोनों को पिटाई की। इस बीच ग्रामीणों ने घेर कर एक हमलावर को पकड़ लिया जबकि अन्य फरार हो गए।
ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अखंडनगर के अलीपुर सरावा गांव निवासी के रूप में की गई है। पीड़ित प्रांजल सिंह के पिता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। इस बाबत इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है। रुपये छीनने की बात संदिग्ध है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें