फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी के लिए धक्के खा रहे किसान

विज्ञापन
अखंडनगर में डीएपी के लिए लगी कतार। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसानों को गेहूं के साथ अन्य फसलों की बोआई कराने के लिए डीएपी नहीं मिल पा रही है। कहीं-कहीं डीएपी पहुंची ही नहीं है तो कहीं पर वितरण के बाद स्टॉक समाप्त हो गया है। साधन सहकारी समितियों व संघ पर डीएपी नहीं मिलने पर किसान मजबूरी में निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

करौंदीकलां क्षेत्र की साधन सहकारी समिति कटघर प्रतापपुर में शनिवार को 180 बोरी डीएपी आने से किसानों को राहत मिली थी। सोमवार को किसानों की भीड़ डीएपी लेने के लिए उमड़ पड़ी। आरोप है कि वितरण के समय किसानों से 20 रुपये अतिरिक्त की वसूली की जाने लगी। इसको लेकर किसानों और सचिव के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इससे बीच में वितरण रोकना पड़ा। अखंडनगर क्षेत्र की साधन सहकारी समिति बेलवाई माधौपुर पर डीएपी के लिए सुबह से ही किसानों की कतार लग जा रही है। दोपहर बाद किसानों को खाद मिल पा रही है।
यही हाल अलीपुर, देवनगर, रूपईपुर, अखंडनगर व हरपुर समिति का भी है। घंटों कतार में लगने के बाद भी सभी किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रही है। किसानों ने बताया कि बोरी पर अंकित मूल्य से अधिक पैसे पल्लेदारी व ढुलाई के नाम पर वसूले जा रहे हैं। सहकारी संघ कादीपुर के सचिव सत्यदेव दुबे ने बताया कि 10 नवबंर तक डीएपी के आने की उम्मीद है। उधर, लंभुआ के नरहरपुर स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव रामू सोनी ने बताया कि समिति पर उपलब्ध डीएपी का वितरण किसानों को किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ ने अधिक दाम वसूलने की सौंपी जांच
धम्मौर। शासन की ओर से डीएपी का निर्धारित मूल्य 1,350 रुपये प्रति बोरी है। साधन सहकारी समिति धम्मौर पर रविवार को पहुंचे किसानों ने अधिक मूल्य पर खाद की बिक्री किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस मामले में सीडीओ अंकुर कौशिक ने अपर जिला सहकारी अधिकारी जीसी यादव को जांच सौंपी। सोमवार को अपर जिला सहकारी अधिकारी जीसी यादव ने वायरल हुए एक वीडियो में दिखाई दे रहे किसानों के घर जाकर उनका बयान लिया। उन्होंने बताया कि किसानों का बयान लिया गया है। 1,350 रुपये के अलावा 10 रुपये लोडिंग के लिए लिए गए। जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें