फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र गंभीर

Thu, 25 Jul 2024 03:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के देहली बाजार निवासी संजय अग्रहरि (45) अपने छोटे बेटे अभिनव (13) को बाइक से लेकर बुधवार दोपहर हलियापुर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में जा रहे थे। हलियापुर थाना क्षेत्र के हसुई मुकुंदपुर ईंट भट्ठा के पास अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए दोनों को कुमारगंज पिठला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने संजय अग्रहरि को मृत घोषित कर दिया। बेटे अभिनव की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें