फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कथक और गीत-संगीत से मन मोहा

Sat, 30 Dec 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रामनरेश त्रिपाठी सभागार में शुक्रवार शाम नृत्य, गीत और संगीत के नाम रही। तीन दिवसीय सुल्तानपुर संगीत महोत्सव के पहले दिन कलाकारों ने कथक नृत्य, संगीत और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


सभागार में हुए कार्यक्रम में दिव्या तिवारी, दृष्टि सिंह व प्रगति त्रिपाठी ने काहे छेड़-छेड़ मोहे नंदलाल... गीत पर शानदार कथक नृत्य प्रस्तुत किया। भैरवी श्रीवास्तव ने ठाढ़े रहियो ओ बांके यार रे... गीत सुनाया। अर्शिता सेन ने नैनो वाली ने छेड़ा मन का प्याला... गीत पर प्रस्तुति दी।

अशोक एवं त्रिपुरारी महाराज शिक्षा पारंपरिक कत्थक नाट्य संस्कृत केंद्र कोइरीपुर की ओर से आयोजित महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चार्टर्ड एकाउंटेंट संजय खरे ने कहा कि शास्त्रीय गीत-संगीत मन को बेहद शांति देते हैं।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि तहसीलदार सदर केशव प्रताप सिंह ने कहा कि कलाकारों में बहुत प्रतिभा है और वे धीरे-धीरे और बड़े मंच तक पहुंचेंगे। इस दौरान संस्था प्रबंधक चेतना सिंह, विपिन देहाती, रमेश मिश्रा व अशोक महाराज रामखेलावन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें