फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किसानों को खेत बचाने और उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताए

Thu, 29 Oct 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। दूबेपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत लोहरामऊ में बुधवार को खेत बचाओ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और फसल उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताए। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक गौरव पांडेय और सहायक विकास अधिकारी कृषि दिनेश चंद्र ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने मिट्टी की जांच के आधार पर खाद के इस्तेमाल की सलाह दी। विशेषज्ञों ने जैविक खाद के उपयोग पर जोर दिया। संतुलित उर्वरक प्रबंधन और फसल अवशेषों के सदुपयोग के बारे में बताया गया। किसानों को आगामी फसलों की बोआई के लिए बीज बुकिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में तकनीकी सहायक दिव्यांशी मिश्रा, नीलम यादव और आशीष कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें