फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत

Fri, 22 Dec 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर के सिकरा इमिलिया गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह खेत देखने जा रहे एक किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक मारने से किसान बेहोश हो गया। आनन-फानन परिजन व ग्रामीण उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव निवासी किसान मिट्ठूलाल विश्वकर्मा (55) बृहस्पतिवार सुबह खेत देखने के लिए घर से निकले थे। सिकरा इमिलिया गांव के पास वह पहुंचे ही थे कि तभी अचानक कहीं से आ रहे मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।


बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के डंक मारने से मिट्ठूलाल मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उनको लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। मिट्ठूलाल की पांच संतान हैं। इनमें दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। सबसे छोटा पुत्र विवेक अविवाहित है। परिवार के मुखिया की मौत से घर के लोग गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें