फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिकायतों के बाद भी नहीं खाली कराया चकमार्ग

Sat, 26 Aug 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ/भदैंया (सुल्तानपुर)। साहब कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी चकमार्ग से कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। इससे खेत तक जाना मुश्किल हो गया है। शनिवार को लंभुआ में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी के सामने थाना क्षेत्र के सबसुखपुर गांव निवासी अश्विनी पांडेय ने प्रार्थना पत्र देते हुए फरियाद की।
विज्ञापन



थाना दिवस में पहुंचे मदनपुर गांव निवासी नवल किशोर मिश्र ने प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग दबंगई से उनकी भूमिधरी पर कब्जा कर लिए हैं। वह खेत की जुताई-बुआई नहीं कर पा रहे हैं। प्रार्थना पत्र देने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।


थाना समाधान दिवस पर डीएम जसजीत कौर व एसपी सोमेन बर्मा ने 12 फरियादियों की शिकायतें सुनीं। दो का मौके पर निस्तारण करवाया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार दुर्गाप्रसाद उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



इसके पहले कोतवाली देहात थाने में पहुंचे दोनों अधिकारियों को सिर्फ एक लेखपाल मिले। राजस्व विभाग से जुड़े अन्य लोगों के न पहुंचने पर दोनों अधिकारियों ने नाराजगी जताई। मौके पर अभियाखुर्द निवासी राजकुमार की भूमि संबंधी शिकायत सुनते हुए उसे तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। दिवस में थाना प्रभारी श्याम सुंदर मौजूद रहे।


धनपतगंज थाने में एसडीएम विदुषी सिंह ने नौ शिकायतों की सुनवाई की। मौके पर छह के निस्तारण का दावा किया गया। उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए 50 माइक्रान से कम की प्लास्टिक पर रोक लगाने का निर्देश दिया। एसडीएम वंदना पांडेय ने गोसाईगंज थाने में सुनवाई की। इसी तरह जिले के बाकी अन्य थानों पर भी सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें