फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आठ लाख की बिजली चोरी पकड़ी

Thu, 25 May 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के प्यारेपट्टी व लोलेपुर में पावर कार्पोरेशन व विजिलेंस टीम की ओर से मारे गए छापे में करीब आठ लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई है। चोरी के 11 मामलों में विजिलेंस टीम ने प्राथमिकी दर्ज की है। चेकिंग से मोहल्ले में खलबली मची रही।
विज्ञापन




बुधवार को भी विद्युत वितरण मंडल की कार्रवाई जारी रही। पावर कार्पोरेशन व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने सुबह शहर से सटे प्यारेपट्टी व लोलेपुर में छापा मारा। पावर कार्पोरेशन के छापे में करीब 30 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। इसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। 60 उपभोक्ताओं की चेकिंग में 11 के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी का केस दर्ज कराया है।


अधीक्षण अभियंता राकेश प्रसाद के नेतृत्व में सुबह से दोपहर बाद तक पुलिस, विजिलेंस व पावर कार्पोरेशन की टीम की छापे की कार्रवाई जारी रही। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने व समस्या दूर करने के लिए छापे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें