सुल्तानपुर। हाईटेंशन लाइन में तार के नीचे गार्डिंग कराने के लिए बुधवार रात साढ़े 11 बजे से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे तक डाकखाना उपकेंद्र बंद रहा। इससे शहर के करीब 60 हजार लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। सुबह साढ़े पांच बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत मिली। एसडीओ प्रशांत गिरी ने बताया कि हाईटेंशन लाइन से सुरक्षा के लिए पयागीपुर से डाकखाना उपकेंद्र तक गार्डिंग कराई जा रही है। रात में कटौती की वजह से लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।