फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खेत में गिरा बिजली का तार, करंट से दो भाइयों की मौत

Wed, 03 Jul 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। चांदा थाना क्षेत्र के सोनावां गांव में मंगलवार को सुबह खेत देखने गए दो सगे भाई टूटकर गिरे एलटी लाइन के तार की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के दौरान करंट की चपेट में एक युवती व वृद्धा भी आ गई। इन सभी को प्रतापपुर कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सगे भाइयों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार को ही तार टूटने की जानकारी कोइरीपुर उपकेंद्र को दी गई थी। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन



चांदा थाना क्षेत्र के सोनावां गांव में कोइरीपुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव के रामदीन यादव (62) व छोटेलाल यादव (60) सगे भाई थे। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर उनके खेत हैं। बारिश होने के कारण दोनों भाई मंगलवार की सुबह करीब पौने आठ बजे खेत देखने गए थे। वहां पर पहले से टूट कर गिरे एलटी लाइन के तार व नमी की वजह से पूरे खेत में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसकी जानकारी उन दोनों किसानों को नहीं थी। जैसे ही वे दोनों अपने खेत में दाखिल हुए तो करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तड़पता देखकर परिजन बचाने दौड़े तो अर्चना (18) व फूला यादव (60) को भी करंट लग गया।

किसी तरह ग्रामीणों की मदद से बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे रामदीन व छोटेलाल को प्रतापपुर कमैचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि, अर्चना को उपचार के बाद घर ले जाया गया है। हादसे की खबर मिलने के बाद पीड़ित के घर उनके रिश्तेदारों व परिचितों की भीड़ लगने लगी। इस संबंध में चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन






हादसा दुखद, सुरक्षा निदेशालय से कराई जाएगी जांच

पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता जगदीश पटेल ने बताया कि यह दुखद हादसा है। तार टूटने की सूचना कोइरीपुर उपकेंद्र पर नहीं दी गई थी। हो सकता है कि ग्रामीणों ने किसी अन्य को व्यक्तिगत रूप से इसकी सूचना दी हो। फिर भी विद्युत सुरक्षा निदेशालय से इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें