फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7,829 वोटरों ने दबाया नोटा का बटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव में करीब आठ हजार मतदाताओं को कोई कंडीडेट पसंद नहीं आया। ऐसे मतदाताओं ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नोटा का बटन दबाया है। बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद आए आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक नोटा का प्रयोग लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में 1686 वोटरों ने किया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर कादीपुर है। कादीपुर में 1635 वोटरों को कोई उम्मीदवार पसंद नहीं आया। सदर में 1439, इसौली में 1626 व सुल्तानपुर 1443 वोटरों ने नोटा का प्रयोग किया। इस हिसाब से पांचों विधानसभा क्षेत्र में 7829 मतदाताओं को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें