फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक जमा की गईं ईवीएम

विज्ञापन
मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराने पहुंचे कार्मिक - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मतदान समाप्ति के बाद अमहट स्थित मंडी परिषद में देर रात तक ईवीएम जमा कराई गईं। ईवीएम जमा करने को लेकर मंडी परिषद में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पीठासीन अधिकारी अपनी ईवीएम जमा कराने को लेकर परेशान रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में देर रात तक ईवीएम जमा करने का कार्य चलता रहा। ईवीएम जमा होने के बाद स्ट्रांग रूम सील किया जाएगा। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंडी में सशस्त्र पुलिस के जवान पहरा दे रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन बी प्रसाद व पांचों विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक ईवीएम जमा कराने के समय मौजूद रहे। ईवीएम जमा करने के बाद पीठासीन व मतदान कार्मिक वाहनों के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें