फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नगरपालिका अध्यक्ष के 13, सभासद के लिए बिके 206 पर्चे

Wed, 19 Apr 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को भी नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद और नगर पंचायतों में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र की खरीदारी की। दूसरे दिन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए 13 नामांकन पत्र और सभासद के लिए 206 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पालिका क्षेत्र के तीन वार्ड के लिए दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। दूसरे दिन नामांकन करने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। वार्ड संख्या नौ दरियापुर से युवा कांग्रेस नेता मनोज कुमार शुक्ल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड संख्या एक से सभासद चुने जाने के लिए एक अन्य प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत दोस्तपुर में अध्यक्ष के लिए तीन पर्चें खरीदे गए। सदस्य के लिए 37 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। वार्ड के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत कादीपुर में अध्यक्ष पद के लिए 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। सदस्य पद के लिए 30 नामांकन पत्र बिके हैं। नामांकन खरीदने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व चेयरमैन कुंवर प्रभुराज सिंह, उनकी पत्नी माला सिंह, सपा प्रत्याशी कपिलमुनि पांडेय व उनकी पत्नी सरिता पांडेय शामिल हैं। यहां पर एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। नगर पंचायत कोइरीपुर में अध्यक्ष पद के लिए अभी तक नौ नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई। सदस्य के लिए 61 नामांकन पत्र बिके। यहां पर अभी तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। नगर पंचायत लंभुआ में अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को 17 व सदस्य के लिए 51 पर्चों की बिक्री हुई है। दो दिन के दौरान यहां पर अध्यक्ष के लिए 35 नामांकन पत्र और सदस्य के लिए 137 नामांकन बिक चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय सुशील सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सदस्य पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें