अमहट। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भादा गांव निवासी हारुन (60) बृहस्पतिवार देर शाम चौराहे से घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)