फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत

Tue, 28 Apr 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। थाना क्षेत्र के निगोलिया निवासी रामकृपाल कोरी (60) रविवार को घर से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने अमेठी जिले के गुंगवाछ गए। रात में वहां पर सड़क पार करते समय अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से वह घायल हो गए। उन्हें गौरीगंज स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का पता चलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार राम कृपाल वैवाहिक आयोजन में बैंड बाजा बजाते थे। रविवार को भी वह वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। सोमवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें